• Location: Surya Nagar, Ghaziabad
  • Phone: +(91)-9999566998


President Message

वास्तव में मैं अभिभूत हूं, और आप सबका हृदय से आभारी हूं। आज के 10 वर्ष पूर्व हम तीन-चार लोगों ने मिलकर मानवता को समर्पित जिस शुभारंभ फाउंडेशन की स्थापना की थी वह आज 10 वर्ष का हो गया।
इस 10 वर्ष की यात्रा में आप लोग साथ जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया। सच है की नेक नीयत से शुरू किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। बिगत 10 वर्षों मे मानवता को समर्पित शुभारंभ फाउंडेशन के सफर में लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया, आप सबका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
वास्तव में शुभारंभ फाउंडेशन की स्थापना 6 अगस्त 2015 को की गई थी, और इसका 10 वर्ष 6 अगस्त 2025 को पड़ता है किंतु कार्यक्रम को बड़ा बनाने की दृष्टि से इसे स्वतंत्रता दिवस के दिन मनाने का निर्णय लिया गया। विगत 10 वर्षों में संस्था ने मानवता के लिए अनेक कार्य किये, जिसपर कल के कार्यक्रम में अधिकांश वक्ताओं ने प्रकाश डाला। संयोग से कल ही मेरा जन्मदिन भी था और आप सब ने अपने उपस्थिति से मुझे अभिभूत कर दिया। मेरे एक संदेश पर लगभग सभी आमंत्रित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कनाडा से भाई राजीव गुप्ता जी, लखनऊ से संस्था के संरक्षक श्री विनोद कुमार सिंह जी, (Ex DSP) कई जनपद से संस्था के पदाधिकारी गण नोएडा, गाजियाबाद दिल्ली से शुभचिंतक गण, नोएडा से आईपीएस एडिशनल कमिश्नर पुलिस श्री मुनेंद्र प्रताप सिंह, सहित स्थानीय पुलिस एवं सभासद सहित सभी लोग उपस्थित होकर मेरा हौसला अफजाई किया।
मैं सबका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं तथा आशा करती हूं कि मानवता की सेवा के लिए शुभ शुभारंभ फाउंडेशन ने जो कल्पना की है उसको साकार बनाने में आप सब इसी तरह हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर भविष्य में भी चलते रहेंगे। एक बार पुनः आपसबका आभार दिल की गहराइयों से व्यक्त करती हूँ |
मंजू सिंह
शुभारंभ फाउंडेशन
(राष्ट्रीय अध्यक्ष)

| |